अखिल गढ़वाल सभा देहरादून की बैठक, 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग-2026 के आयोजन का निर्णय
अखिल गढ़वाल सभा देहरादून की बैठक में तय किया गया कि देहरादून के रेंजर्स कॉलेज के मैदान में दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग-2026 का आयोजन किया जाएगा। ये आयोजन 24 अक्टूबर से लेकर दो नवंबर तक होगा। इसमें हर दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून स्थित गढ़वाल सभा भवन में आयोजित बैठक में सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना ने स्वागत उद्बोधन दिया। इसके पश्चात महासचिव गजेंद्र भंडारी ने पिछली आम सभा की पुष्टी कराई और इसके बाद कोषाध्यक्ष वीरेंद्र असवाल ने वार्षिक आय व्यय का ब्योरा रखा। सांस्कृतिक सचिव उदय शंकर भट्ट ने 24 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक का 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग-2026 का आयोजन रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड देहरादून में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि यह हमारा हीरक जयंती वर्ष है औऱ यह कौथिग सभा बहुत भव्यता के साथ मनायेगी। उन्होंने युवा सदस्यों से भी सभा के द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ के भागीदारी करने का आह्वाहन किया। अंत मे सभा उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर सहसचिव संतोष गैरोला, प्रवक्ता अजय जोशी, महिला कल्याण सचिव संगीता ढोंडियाल, संगठन सचिव सूर्य प्रकाश भट्ट, प्रबंध सचिव बीरेंद्र असवाल, द्वारिका बिष्ट, कृष्ण मोहन बहुगुणा, उषा भट्ट, बीना असवाल, संगीता सेमवाल, रीता बिष्ट, रेखा बडोनी, नत्था सिंह पंवार, मोहन खत्री, पंचम सिंह बिष्ट, कैलाश रमोला, जितेंद्र अंथवाल, कैलाश तिवारी, आलोक मलासी, महिपाल कंडारी, लक्ष्मी बहुगुणा, जगमोहन नेगी, प्रदीप कुकरेती, रीता भंडारी, तारेश्वरी भंडारी, रानू बिष्ट आदि उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



