आईएसए ने किया सीएमसी का आयोजन, न्यूरोएनेस्थीसिया एवं न्यूरोक्रिटिकल केयर में नवीनतम तकनीक पर चर्चा
उत्तराखंड सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (UKSA) की ओर से इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (ISA) के राष्ट्रीय प्रायोजन के अंतर्गत तथा Max Super Speciality Hospital देहरादून के सहयोग से एक महत्वपूर्ण CME का आयोजन किया गया। देहरादून स्थित होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी ISA की देहरादून सिटी शाखा द्वारा की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस वैज्ञानिक कार्यक्रम का मुख्य विषय “न्यूरोएनेस्थीसिया एवं न्यूरोक्रिटिकल केयर में नवीनतम तकनीकें एवं आधुनिक विकास” रहा। कार्यक्रम में न्यूरोएनेस्थीसिया, न्यूरोक्रिटिकल केयर तथा न्यूरोसर्जिकल रोगियों के आधुनिक उपचार एवं प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ISA National के अध्यक्ष डॉ. नवीन मल्होत्रा थे। ISA National के सचिव डॉ. राजीव गुप्ता तथा ISA National के कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील सेठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर Max Institute of Neurosciences के Emeritus Consultant डॉ. ए.के. सिंह तथा Max Dehradun के Executive Vice President एवं Unit Head, Hospital Operations डॉ. संदीप तंवर, डॉ. पारुल,GC coordinator विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों को संबोधित किया।कार्यक्रम में देहरादून सहित उत्तराखंड के विभिन्न शहरों के साथ-साथ दिल्ली एवं लुधियाना से आए लगभग 110 चिकित्सक प्रतिनिधियों (Delegates) ने भाग लिया। विशेषज्ञों के व्याख्यान, विचार-विमर्श एवं इंटरैक्टिव सत्रों ने प्रतिभागियों को न्यूरोएनेस्थीसिया एवं न्यूरोक्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवीनतम ज्ञान और तकनीकों से अवगत कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस CME के सफल आयोजन में डॉ. मीनल चौहान, डॉ. रोबिना मक्कर एवं डॉ. मुदित गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में , डॉ. तनवीर, डॉ. कपिल, डॉ. समीर, डॉ. कुशांत, डॉ. अतुल एवं डॉ. प्रितिश सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम चिकित्सकों को चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवीनतम विकास से निरंतर अपडेट रखने तथा मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन ज्ञानवर्धक वैज्ञानिक चर्चा, विशेषज्ञों के अनुभवों के आदान-प्रदान तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने के संकल्प के साथ हुआ।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



