Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 22, 2026

नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर, 117 लोगों का किया परीक्षण

देहरादून में नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 117 लोगों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई। चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ सुनील अग्रवाल ने साल में चार स्वास्थ्य कैंप लगाने का फैसला लिया है। ये शिविर उनकी स्वर्गीय पत्नी के जन्मदिवस, पुण्य तिथि, शादी की सालगिरह, उनके खुद के जन्मदिवस पर लगाए जाने तय किया गया है। देहरादून में 16 ए न्यू कैंट रोड पर आज आयोजित ये शिविर इस वर्ष का तीसरा कैंप था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 117 लाभार्थियों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई। सभी प्रकार की जांच पूर्ण रूप से निशुल्क रही और जरूरतमंदों को दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर में एलोपैथिक आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक डॉक्टरों के अलावा बाल रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में विभिन्न प्रकार की रक्त जांच प्रदान की गई। ट्रस्ट का अगला निशुल्क कैंप 20 जुलाई को आयोजित होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

स्वास्थ्य शिविर में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा असली समाज सेवा की जा रही है। आज के समय में अगर कोई धर्म का असली काम है तो वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना ही है। इसको नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट बखूबी कर रहा है। देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए स्वास्थ्य को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया और कहा किस तरह के कार्यों से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा प्राप्त होती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि मैंने ट्रस्ट के तीनों शिविरों को देखा है और यह अपने आप में समाज के लिए उदाहरण है। पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष सचिन जैन, मधु जैन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रमोद गुप्ता, इंदु शर्मा, अनिल वर्मा, धन प्रकाश गोयल, शशि शर्मा, अवनीश शर्मा, ताराचंद गुप्ता, लायंस क्लब एलिट के अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव राजीव वर्मा, सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि के अवसर पर उपस्थित थे।

 

शिविर में डॉक्टर मयंक रावत, डॉक्टर शैली गुप्ता, डॉ रितु बडोनी, डॉ सार्थक अग्रवाल, सहयोगी अंशुल, काजल, हिमानी, प्रदीप का विशेष योगदान रहा। ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी शोभित जैन, राघव गोयल, अक्षय अग्रवाल, कानूनी सलाहकार अमित अग्रवाल, ऑडिटर सुमित अग्रवाल और आयुष अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।