योग परिवार ने मनाया तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में लगाए चार चांद
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द में योग परिवार की तरफ से तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी महिलाएं ने अपने-अपने क्षेत्र की वेशभूषा में थीं। इनमें गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनपुर, भोटिया एवं मैदानी क्षेत्र से की संस्कृति देखने को मिली। महिलाओं ने जमकर ग्रुप डांस एवं अपने क्षेत्रीय परीधान के साथ प्रस्तुतियां भी दी और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मुख्य योग शिक्षिका संगीता सेमवाल के नेतृत्व में से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ बृजलता चौहान ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी महिलाओं की सुंदर प्रस्तुतियां की सराहना की और कहा कि सभी महिलाएं योग के साथ-साथ अपनी संस्कृति का भी संरक्षण कर रही है। इसके लिए उन्होंने योग शिक्षिका संगीता सेमवाल का विशेष उत्साह बढ़ाया। तीज कार्यक्रम में सबसे बुजुर्ग महिला 91 वर्षीय कमला देवी को सम्मानित किया गया। संगीता सेमवाल ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि आप सबके सहयोग से हर वर्ष तीज महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। साथ ही रोज सुबह योगा में मातृशक्ति का दिन प्रतिदिन उत्साह बढ़ रहा है। इससे उन सबके स्वास्थ्य में काफी सुधार देखने को भी मिल रहा है, यही हमारे लिए सबसे बड़ी सेवा है। इस अवसर पर योग सह शिक्षिका कुसुम पटवाल, सुमन बिष्ट, रेखा डंगवाल, बीना असवाल, ममता बहुगुणा, उमा चौहान, सुशीला सेमवाल, नीता शर्मा, मनोरमा रावत, सावित्री कुंवर, मधु गुसांई, श्रीमती शशि सिलस्वाल आदि उपस्थित थ
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



