Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

युवा कवि विनय अंथवाल की कविता- होने दो

इश्क़, होता है होने दो,
प्यार होता है होने दो।
दिल न माने होने दो।
प्रेम रस का पान हो
भावना का सम्मान हो।
दो दिलों का मिलन हो,
न किसी को किसी की जलन हो।
प्यार में सद् भाव हो,
सुंदर सुखद व्यवहार हो। (कविता जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्यार आँखों में हो,
दिल में सम्मान हो।
अपने पन का एहसास हो,
बस इक वही खास हो।
प्रेम अंतर्मन का हो,
मधुर ये सम्बन्ध हो।
अटूट ये विश्वास हो,
सुखद ये एहसास हो। (कविता जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्यार होता है होने दो
दिल न माने होने दो।
बस प्यार की पहचान हो,
भावना का सम्मान हो।
कवि का परिचय
नाम -विनय अन्थवाल
व्यवसाय-अध्यापन
मूल निवास-ग्राम-चन्दी (चारीधार) पोस्ट-बरसीर जखोली, जिला रुद्रप्रयाग उत्तराखंड।
वर्तमान पता-शिमला बाईपास रोड़ रतनपुर (जागृति विहार) नयागाँव देहरादून, उत्तराखंड।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।