Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

चाकू से शरीर पर घाव करके उसे ठीक करना, आप भी कर सकते हैं ऐसा

यहां हम आपको चाकू से हाथ या शरीर के किसी भाग पर घाव करके उसे ठीक करने की विधि बताएंगे। असल में ऐसा सच में नहीं होता। सच तो कुछ और होता है। ऐसा करने के लिए हम विज्ञान का सहारा लेंगे और देखने वाले को हैरत में डाल देंगे।
आवश्यक सामग्री व विधि
इसके लिए हमें एक चम्मच फैरिक क्लोराइड और पोटैशियम सल्फोसाइनाइड के साथ ही रूमाल व चाकू की जरूरत पड़ेगी। हम शरीर के जिस भाग में घाव के निशान बनाएंगे वहां पहले पोटैशियम सल्फोसाइनाड एसिड लगा लें। यह थोड़ी देर में सूख जाएगा। अब फैरिक क्लोराइड से एक रूमाल को गीला कर लें।


इसके बाद चाकू लेकर साफछ करने के बहाने गीले रूमाल से पोंछते हैं। चाकू के फल वाले हिस्से को पोंछने के बाद चाकू का स्पर्श शरीर के उस भाग कर किया जाता है, जहां पहले से पोटैशियम सल्फोसाइनाइड लगा हुआ है। देखते हैं कि चाकू के स्पर्श करते ही उस भाग पर घाव दिखने लगता है। इसके बाद दूसरे रूमाल से साथ को साफ कर देते हैं। घाव भी मिट जाएगा।
ये है वैज्ञानिक तथ्य
जब पोटैशियम सल्फोसाइनाइड एवं फैरिक क्लोराइड आपस में मिलते हैं तो रासायनिक प्रतिक्रिया होती है। इन दोनों के मिश्रण से शरीर पर लहू की तरह निशान नजर आते हैं। यह रंग फैरिक थिमो सायनाइड के कारण उत्पन्न होता है। विज्ञान के विद्यार्थी इसे इस तरह से समझ सकते हैं—-
फैरिक क्लोराइड+पोटैशियम सल्फोसाइनाइड=फैरिक थिमोसाइनाइड+सोडियम क्लोराइड
ये बरतें सावधानी
जले, कटे या फोड़े फुंसी वाले स्थान पर इसका प्रयोग न करें। प्रयोग के बाद रूमाल, चाकू और शरीर के उस भाग को अच्छी तरह से साफ कर लें, जहां रासायनिक पदार्थ लगा हो। रसायनों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।