चरस के साथ पुलिस ने दो तस्कर दबोचे, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
देहरादून के विकासनगर में पुलिस ने चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं, ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक एक्टिवा सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया। विकासनगर पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की मात्रा 110 ग्राम है। चरस तस्करों को धोला तप्पड़ रोड कुल्हाल से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान इरफान पुत्र यासीन निवासी शंकरपुर हुकूमत पुर थाना सहसपुर व इसरार पुत्र इकबाल निवासी शंकरपुर हुकूमतपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई।

वहीं, ऋषिकेश पुलिस ने चेकिंग के दौरान चंद्रभागा पुल ऋषिकेश के पास एक एक्टिवा UK14-G-3951 के चालक को रोक कर चेक किया तोउसके पास 96 पव्वे अवैध देसी शराब जाफरान बरामद हुई। आरोपी की पहचान संजय पुत्र स्वर्गीय हरकेश निवासी नई जाटव बस्ती ऋषिकेश के रूप में हुई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






