राइंका कवां एटहाली के बाल बैज्ञानिको ने मारा मैदान, दसवीं बार राज्य स्तरीय ड्रामा के लिए चयन

उत्तरकाशी जिले में राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला ब्रह्मखाल में एक दिवसीय जनपदीय विज्ञान महोत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विज्ञान ड्रामा प्रतिस्पर्धा में डुंडा विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज कवां एटहाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मार्गदर्शक शिक्षक डा. राजेश जोशी ने बताया कि विद्यालय राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विज्ञान ड्रामा में दसवीं बार प्रतिभाग करेगा। इससे पूर्व विद्यालय पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर भी विज्ञान ड्रामा में प्रतिभाग कर चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में महासागरों के संरक्षण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता अंतर तारकीय आवास,और इलेक्ट्रिक वाहन आदि विषयों पर नाटकों का मंचन किया गया। इसमें डुंडा विकासखंड ने प्रथम, नौगांव ने द्वितीय और मोरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की स्वदेशी कृषि पद्धति प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज गंगटाड़ी के शिवम सिंह प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव के लवंश कुमार द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज सांकरी की पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गणित प्रतिरूपण एवं कंप्यूटेशनल चिंतन में राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला की ऋतिका भंडारी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भकड़ा की अलकनंदा और एसवीएमआईसी चिन्यालीसौड़ के सुजल मयाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। आपदा प्रबंधन प्रतियोगिता में बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ की नैतिका प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज डामटा के अरमान द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज राजगढ़ी की श्रद्धा जयाड़ा तृतीय रहीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में एसवीएमआईसी चिन्यालीसौड़ के ईशांत कोठारी प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्ला के वैष्णव रावत द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी के अंशुल कुमार तृतीय रहे। ग्राम्य परिवर्तन के लिए विज्ञान प्रतियोगिता में बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ के प्रिंस परमार प्रथम, एसवीएमआईसी पुरोला की मनीषा द्वितीय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्ला की आरुषि तृतीय स्थान पर रहीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जूनियर वर्ग की स्वदेशी कृषि पद्धति प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव के आरव चौहान प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज सांकरी के अंश द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज डुंडा के उमेश तृतीय रहे।गणित प्रतिरूपण एवं कंप्यूटेशनल चिंतन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ की दिव्यांशी रावत प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज डुंडा की आरुषि द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़ के अभिषेक तृतीय रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आपदा प्रबंधन प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला के अनमोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय इंटर कॉलेज नेताला की आकृति और राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव के आरव रावत ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला की खुशी प्रथम, एसवीएमआईसी चिन्यालीसौड़ के प्रियांशु द्वितीय और आकृति तृतीय रहीं। ग्राम्य परिवर्तन के लिए विज्ञान प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ की रीतिका राणा प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला की अनुष्का द्वितीय और बिरजा इंटर कॉलेज के दिव्यांश राणा तृतीय रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बुद्धि सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल रेड क्रॉस उत्तरकाशी के चेयरमैन माधव जोशी और जिला समन्वयक विनोद घिल्डियाल जय नारायण नौटियाल ,राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, राघवेंद्र उनियाल ,कृष्णा नंद बिजलवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



