Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

महिला दिवसः बाइकर्स ग्रुप रिबेल ने महिला राइडर्स को किया सम्मानित, महिला बाइकर्स ने निकाली रैली

देहरादून के पटेल नगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में रिबेल ग्रुप की ओर से रॉयल इनफील्ड चलाकर देशभर में भ्रमण करने वाली अपनी महिला सदस्यों अनामिका वर्मा, शैली बालियान, ऋषिका शर्मा, आभा मेसी आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून के पटेल नगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में रिबेल ग्रुप की ओर से रॉयल इनफील्ड चलाकर देशभर में भ्रमण करने वाली अपनी महिला सदस्यों अनामिका वर्मा, शैली बालियान, ऋषिका शर्मा, आभा मेसी आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ग्रुप अध्यक्ष ऋतुराज चतुर्वेदी के अनुसार ये महिलाएं समाज में महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने के साथ ही महिला सशक्तिकरण हेतु लगातार प्रयासरत रहती हैं। साथ ही रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों मैं भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सभी चुनौतियों का सामना करती हैं।


कार्यक्रम मे सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े राजीव उनियाल ,नेहा शर्मा, प्रगति पंचोली, रेनू सकलानी, एडवोकेट लता राणा, डॉक्टर विमल पैन्यूली, भूपेंद्र ठाकुर, नीता बालियान, कोमल आहूजा ने भी महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार रखे। साथ ही रिबेल ग्रुप की ओर से कोरोना काल में किए गए गंभीर रोगियों को रक्तदान, मास्क, सैनिटाइजर, खाद्यान्न एवं भोजन वितरण जैसे सेवा कार्यों के लिए ग्रुप का साधुवाद व धन्यवाद किया।
कार्यक्रम से पूर्व महिला राइडर्स ने बल्लूपुर चौक से घंटाघर, दिलाराम चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, निरंजनपुर होते हुए मनभावन वेडिंग प्वाइंट पटेल नगर तक बाइक रैली निकाली। रैली को सिद्धार्थ आहूजा झंडी दिखाकर रवाना किया। अभिनंदन कार्यक्रम में हर्षित चौहान, निशांत शर्मा, डॉ श्रीकांत विक्रांत राणा, शुभम सेनवाल, विक्रमजीत मान सहित दर्जनों रिबेल ग्रुप सदस्य उपस्थित रहे।