Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

वैश्य महासभा की बैठक में कोविड वैक्सीन की दी जानकारी, होली मिलन और परिचय सम्मेलन की रूपरेखा तय

भारतीय वैश्य महासंघ देहरादून की कार्यकारिणी की बैठक आज शिवाजी धर्मशाला देहरादून में संपन्न हुई। जिसमें कोविड वैक्सीन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में होली मिलन और परिचय सम्मेलन की रूपरेखा भी तय की गई।


भारतीय वैश्य महासंघ देहरादून की कार्यकारिणी की बैठक आज शिवाजी धर्मशाला देहरादून में संपन्न हुई। जिसमें कोविड वैक्सीन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी से आरोग्य सेतु एप या कोविन एप पर रजिस्टर कराकर शीध्र अति शीध्र वैक्सीन लगवाने की अपील की गई। प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में होली मिलन और परिचय सम्मेलन की रूपरेखा भी तय की गई।
इस मौके पर विनय गोयल ने कहा कि सुरक्षा ही बचाव है। जान है तो जहान है और जान भी के बाद आज वैक्सीन है तो जान है। इस अवसर पर होली के पावन पर्व, परिचय सम्मेलन के साथ ही अन्य कार्यक्रमों पर विचार विमर्श हुआ। साथ ही कार्यक्रम तय किए गए।
21 मार्च 2021 को होगा होली का भव्य कार्यक्रम
महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने अवगत कराया कि आगामी 21 मार्च 2021 को होली का भव्य कार्यक्रम चौधरी फार्म हाउस जीएमएस रोड में संपन्न होगा। कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें मथुरा वृंदावन के कलाकार, पवन गोदियाल आदि सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के अंत में भव्य रुप से फूलों की होली खेली जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में गीले सूखे रंगों के स्थान पर आने वालों को मुख्य द्वार पर सुंदर चंदन का तिलक अर्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सहभोज काआयोजन होगा।
तय किया गया कि इसमें वैश्य समाज के साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों को भी आमंत्रित किया जाएगा। समस्त कार्यक्रम कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न होगा। इसके लिए आयोजक मंडल की ओर से मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर एवं मास्क की व्यवस्था भी की जाएगी।
जून के प्रथम सप्ताह में होगा परिचय सम्मेलन
बैठक में यह भी तय हुआ कि परिचय सम्मेलन माह जून 2021 में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही पंजीकरण प्रारंभ होंगे। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक राजेंद्र कुमार गोयल, महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, मंत्री विवेक अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्षा रमा गोयल, श्री हरि मोहन लोहिया, श्री महेश चंद्र गर्ग, श्री कमलेश अग्रवाल, श्री आदेश गर्ग, श्री राजेश गर्ग, श्री राजेश सिंघल, श्री सुधीर अग्रवाल, श्री क्रांति सिंगल, श्री विजेंद्र गोयल, श्री संजय गर्ग, श्री फतेह चंद गर्ग, श्री विनीत जैन, श्री संजय अग्रवाल, श्री अनुराग अग्रवाल, श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल ,श्रीमती अरुणा लता गोयल,श्रीमती अनु गोयल, वर्षा गोयल, सीमा गोयल, रीता अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, श्रीमती सुचित्रा अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।