देहरादून जिले की तहसीलो में तहसीलदारो की तैनाती को लेकर यूकेडी ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन देकर जिले की तहसीलों में तहसीलदार सहित अन्य पदों की शीघ्र तैनाती की मांग की।
उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन देकर जिले की तहसीलों में तहसीलदार सहित अन्य पदों की शीघ्र तैनाती की मांग की। हालांकि चुनाव आचार संहिता लग चुकी है, ऐसे में दल की ये मांग भी चुनाव बाद ही पूरी हो सकती है। उक्रांद कार्यकर्ताओं के मुताबिक, देहरादून तहसील में विगत जून माह से दाखिल खारिज की प्रक्रिया बंद पड़ी है। इससे आम जनता परेशान है। साथ ही लोगों के मानचित्र स्वीकृत नही हो पा रहे हैं। इससे लोग मकान का निर्माण तक नहीं करा पा रहे हैं।यूकेडी कार्यकर्ताओं के मुताबिक, तहसीलो में तहसीलदार, अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदारों की तैनाती नहीं हैं। देहरादून तहसील भी इस समस्या से जूझ रही है। यूकेडी के प्रवक्ता बिजय बौड़ाई ने कहा कि इन पदों पर तैनाती जनहित में अति आवश्यक है। इस अवसर पर केन्द्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, मनोज कुमार एडवोकेट, राजेन्द कुमार, प्रवीण रमोला, भानु जोशी, सागर पंवार आदि शामिल रहे।



