Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 30, 2026

देहरादून जिले की तहसीलो में तहसीलदारो की तैनाती को लेकर यूकेडी ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन देकर जिले की तहसीलों में तहसीलदार सहित अन्य पदों की शीघ्र तैनाती की मांग की।

उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन देकर जिले की तहसीलों में तहसीलदार सहित अन्य पदों की शीघ्र तैनाती की मांग की। हालांकि चुनाव आचार संहिता लग चुकी है, ऐसे में दल की ये मांग भी चुनाव बाद ही पूरी हो सकती है। उक्रांद कार्यकर्ताओं के मुताबिक, देहरादून तहसील में विगत जून माह से दाखिल खारिज की प्रक्रिया बंद पड़ी है। इससे आम जनता परेशान है। साथ ही लोगों के मानचित्र स्वीकृत नही हो पा रहे हैं। इससे लोग मकान का निर्माण तक नहीं करा पा रहे हैं।
यूकेडी कार्यकर्ताओं के मुताबिक, तहसीलो में तहसीलदार, अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदारों की तैनाती नहीं हैं। देहरादून तहसील भी इस समस्या से जूझ रही है। यूकेडी के प्रवक्ता बिजय बौड़ाई ने कहा कि इन पदों पर तैनाती जनहित में अति आवश्यक है। इस अवसर पर केन्द्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, मनोज कुमार एडवोकेट, राजेन्द कुमार, प्रवीण रमोला, भानु जोशी, सागर पंवार आदि शामिल रहे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।