Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

यूकेडी ने मंत्री और विधायक के आवास के समक्ष किया प्रदर्शन, पूछा सवाल- आप क्यों चुप रहे

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की पहाड़ के लोगों को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध अभी थमा नहीं है। आरोप है कि कैबिनेट मंत्री ने पहाड़ के लोगों को गाली दी। साथ ही अब उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। हालांकि ये बात अलग है कि उत्तराखंड के वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल को प्राकृतिक आपदाओं या आपदाओं के मामले में राजस्व जुटाने के लिये मंत्री समूह (जीओएम) में सदस्य नामित किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मामले को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय पूरन सिंह कठैत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्ववान किया है कि वे इस मुद्दे पर बीजेपी से विधायकों से सवाल पूछें। इसी के तहत आंदोलन की शुरुआत करते हुए आज यूकेडी कार्यकर्ताओं ने देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के आवास के समक्ष प्रदर्शन किया। हालांकि, गणेश जोशी से प्रदर्शनकारियों की मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन विनोद चमोली उनके बीच आए और उनसे वार्ता की। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने सवाल किया कि जब कैबिनेट मंत्री ने पहाड़ के लोगों को गाली दी, तो आप चुप क्यों रहे। अब आप क्या रह रहे हो। यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने मुताबिक विधायक चमोली ने कहा कि वे उनकी भावनाओं को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा देंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय महामंत्री किरन रावत के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान किरन रावत ने कहा कि यह अत्यंत ही खेदजनक बात है कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता केवल जाति, धर्म, वर्ग विशेष पर जानबूझकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर समाज में अशांति फैला रहे हैं। ताकि प्रदेश की जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों परिसीमन, मूल निवास, भू कानून से हट जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। वहीं, राज्य के संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहाड़वासियों को विधानसभा में गालियां दे रहे हैं। यह एक सोची समझी चाल है। भारतीय जनता पार्टी राज्य आंदोलन को भुला देना चाहती है। ताकि वह राज्य आंदोलन जिन उद्देश्यों को लेकर किया था, उन उद्देश्यों पर पर्दा डाल सके। साथ ही वह जाति, धर्म के आधार पर आसानी से सत्ता पर काबिज हो सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा पहाड़ियों के अपमान को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड राज्य को पूर्ण रूप से बर्बाद कर चुकी है। उक्रांद की केंद्रीय महामंत्री राजेश्वरी रावत ने कहा यदि प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त नहीं किया गया तो यह आंदोलन एक उग्र आंदोलन के रूप में सड़कों पर दिखाई देगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शन के दौरान पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता लकाफत हुसैन, केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवान, कार्यालय प्रभारी देवचंद उत्तराखंडी, केंद्रीय प्रवक्ता टीकम राठौर, पूर्व युवा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, रामपाल, बिपिन रावत, शशि गंगवाल, प्रवीण रमोला, भोला चमोली, वरिष्ठ नेत्री गीता बिष्ट, रजनी, नेगी, लक्ष्मी रावत, शकुंतला, रंजन रानी, चिंतन सकलानी, जबर सिंह पावेल, अनिल डोभाल, संजीव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।