Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 25, 2026

तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य बीमार, देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती

यूपी में चित्रकूट तुलसीपीठाधीश्वर एवं पद्मविभूषण पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य फेफड़ों में संक्रमण के कारण बीमार चल रहे हैं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए उत्तराखंड के देहरादून में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूपी में चित्रकूट तुलसीपीठाधीश्वर एवं पद्मविभूषण पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य फेफड़ों में संक्रमण के कारण बीमार चल रहे हैं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए उत्तराखंड के देहरादून में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के निजी सचिव व तुलसीपीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के मुताबिक गुरु जी अपनी नियमित जांच के लिए देहरादून अस्पताल गए है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। मेडिकल परीक्षण में सामने आया है कि उनके शरीर में पानी की अधिक मात्रा है। इसके कारण फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। वरिष्ठ चिकित्सक की दे्खरेख में इलाज चल रहा है। सेहत में सुधार हो रहा है।
बताते हैं कि 16 जुलाई को अचानक तकलीफ बढ़ने पर उन्होंने अपना आपरेशन करने वाले चिकित्सक से संपर्क किया गया था। इस पर चिकित्सक ने ही उन्हें देहरादून लाने की सलाह दी थी। शरीर में पानी अधिक होने के कारण हाथ व पैरों में सूजन भी बताई जा रही है। वह बोलने में भी तकलीफ महसूस कर रहे हैं। वैसे हाल में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले समेत कई आरएसएस के पदाधिकारी और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि भी उनसे आश्रम में मिलकर गए थे।