Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 1, 2026

शुरू हुई तापसी की ब्लर की शूटिंग, फिल्माए गए रोमांटिक सीन, स्थानीय कलाकारों को मिला मौका

बॉलीवुड की अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म ब्लर की शूटिंग नैनीताल में शुरू हो गई है। फिल्स में स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिल रहा है। ये कलाकार हल्द्वानी, रुद्रपुर और काशीपुर के हैं।

बॉलीवुड की अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म ब्लर की शूटिंग नैनीताल में शुरू हो गई है। फिल्स में स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिल रहा है। ये कलाकार हल्द्वानी, रुद्रपुर और काशीपुर के हैं। नैनीताल में पहले दिन एक होटल में फिल्म के रोमांटिक सीन फिल्माए गए। आउटसाइडर्स फिल्म्स के बैनर तेले बन रही ब्लर फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में शुक्रवार रात से ही कलाकार और फिल्म यूनिट के लोगों का आना शुरू हो गए थे। यूनिट में कलाकारों समेत दो दर्जन से अधिक लोग मुंबई से पहुंच गए हैं।
लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि पहले दिन होटल और रेस्टोरेंट में फिल्म में तापसी और उनके पति की भूमिका निभा रहे गुलशन देविया के बीच कुछ रोमांटिक और कुछ गहमागहमी के शॉट फिल्माए गए। इस शॉट को फिल्माने में कई रीटेक लेने पड़े। नैनी झील के भी कई दृश्य लिए गए हैं।
प्रशंसकों से दूर रही तापसी
फिल्म की शूटिंग का पता चलते ही लोग भी तापसी का दीदार करने का प्रयास करते रहे। तापसी पन्नू की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक होटल के बाहर जमा हो गए थे। शूटिंग की व्यस्तता के चलते तापसी व प्रसंशकों के बीच दूरी बनी रही।
इन कलाकारों को मिल रहा मौका
करीब 40 दिनों तक नैनीताल और आसपास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल तय है। इस दौरान कई स्थानीय कलाकारों को अभिनय का मौका दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर बीते दिनों करीब 250 कलाकारों का ऑडिशन लिया गया था, जिसमें से एक दर्जन से अधिक कलाकारों का चयन किया गया है। पहले दिन हल्द्वानी की रक्षिता पंत, रुद्रपुर के रजत सुखीजा और काशीपुर के रचित शर्मा को अभिनय का मौका मिला। इन सभी पर छोटे-छोटे शॉट फिल्माए गए।