Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

लोहे के गेट पर दौड़ा करंट बना परिवार का काल, पिता और दो बेटों की मौत, दो मवेशी भी मरे

सोमवार सुबह लोहे का गेट ही परिवार के लिए काल बन गया। इस गेट पर करंट दौड़ रहा था। इसकी चपेट में आने से पिता और दो बेटों की मौत हो गई। सूचना के बाद बिजली कुछ देर क्षेत्र की बिजली को बंद कर दिया गया।

सोमवार सुबह लोहे का गेट ही परिवार के लिए काल बन गया। इस गेट पर करंट दौड़ रहा था। इसकी चपेट में आने से पिता और दो बेटों की मौत हो गई। सूचना के बाद बिजली कुछ देर क्षेत्र की बिजली को बंद कर दिया गया। परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। इस दौरान जमीन पर दौड़े करंट से दो मवेशी भी मर गए। हादसा मेरठ में मवाना के ऐंची खुर्द में हुआ।
ऐंची खुर्द में पूरन सिंह गिरी (50 वर्ष) ने घर में बिजली लाने के लिए विद्युत पोल से केवल खींचा हुआ है। रात से लगातार हो रही बारिश के दौरान केवल में आए फाल्ट से लोहे के गेट में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में भैंस का बच्चा आ गया। उसे बचाने आए पूरन सिंह चपेट में आकर गिर गए। इस बीच बेटा आशुतोष 18 वर्ष व निखिल 21वर्ष भी पिता को बचाने के लिए आ गए। उन्होंने भी बिजली की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। उधर जमीन में दौड़े करंट से एक पशु की ओर मौत हो गई। इस बीच चीख-पुकार मचने पर आसपास के पड़ोसी लोग दौड़े और केवल तोड़कर पास ही चिकित्सक के ले गए जहां मृत घोषित कर दिया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।