Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट का आज ऐतिहासिक दिन, अब कोर्ट की लाइव सुनवाई देख सकेंगे आग लोग, ऐसे देखें लाइव टेलीकास्ट

सुप्रीम कोर्ट के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। अब आम लोग भी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई देख सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट आज से अपनी संविधान पीठ की कार्यवाही को लाइव स्ट्रीम (Live Stream) करने जा रहा है। एससी ने संविधान पीठ के सामने लगे मामलों की सुनवाई के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। इन मामलों में EWS आरक्षण, महाराष्ट्र शिवसेना विवाद, दिल्ली-केंद्र विवाद शामिल है। दरअसल, पिछले हफ्ते ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग करने का फैसला किया गया था। संविधान पीठ के मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग का फैसला किया गया था। फिलहाल संवैधानिक मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग करने का फैसला लिया गया है। CJI यू यू ललित की अगुवाई में फुल कोर्ट मीटिंग में ये फैसला लिया गया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दरअसल, 26 सितंबर, 2018 को कानून के छात्र की एक याचिका पर शीर्ष अदालत के फैसले ने संवैधानिक और राष्ट्रीय महत्व के मामलों की अदालती कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग की अनुमति देते हुए कहा था कि यह खुलापन “सूर्य की रोशनी” की तरह है जो “सर्वश्रेष्ठ कीटाणुनाशक” है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संविधान पीठ में आज आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई होगी। वहीं, केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच सेवाओं के नियंत्रण को लेकर एक मामले की सुनवाई होगी। इन मामलों की सुनवाई का पहला नियमित वेबकासट आज से शुरू किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ऐसे देख सकेंगे कार्यवाही लाइव
एक अधिकारी के मुताबिक, webcast.gov.in/scindia/ के माध्यम से कोर्ट की सुनवाई देखी जा सकेगी। सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट यूट्यूब के माध्यम से कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीम कर सकता है और बाद में उसे अपने सर्वर पर होस्ट कर सकता है। लाइव स्ट्रीम को लोग बिना किसी परेशानी के अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर पर देख पाएंगे।