Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 21, 2026

उत्तराखंड में मैदानों में मौसम साफ, पहाड़ों में 29 सितंबर तक रहेगी बारिश, दिन में हल्की गर्मी करेगी बेचैन, रात रहेगी सर्द

उत्तराखंड में मानसून समापन की ओर है। पिछले दो दिन पहले तक पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान बरस रहा था। अब बारिश का क्रम धीमा पड़ गया और बारिश पर्वतीय इलाकों तक ही सीमित हो गई है। मैदानी इलाकों में धूप खिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अब पर्वतीय इलाकों में ही बारिश रहेगी। मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे। वहीं, तापमान पर बात करें तो दिन में तापमान कुछ चढ़ सकता है। रात को रातें सर्द रहेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
मंगलवार 27 सितंबर को सुबह से ही देहरादून और आसपास के इलाकों में धूप खिल गई। इसके साथ ही गर्मी भी अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
28 सितंबर से लेकर 29 सितंबर तक इसी तरह का मौसम रहेगा। राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 30 सितंबर और एक अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। यानि कि पर्वतीय इलाकों में भी बारिश का सिलसिला थम जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
मंगलवार 27 सितंबर की पूर्वाह्न करीब पौने 12 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके दोपहर तक स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आज और कल देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद तीन सितंबर तक आसमान साफ रहेगा। चार अक्टूबर को देहरादून में फिर से बादल छा सकते हैं। वहीं, कल 28 सितंबर से लेकर चार अक्टूबर तक देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। ऐसे में रातें कुछ सर्द रह सकती हैं और धीरे धीरे सर्दी दस्तक देगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *