टिकटॉक स्टार एवं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से मौत
भाजपा नेता, बिग बॉस फेम और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उनके भाई वतन ढाका ने मौत की खबर की पुष्टि की है। उनकी एक बेटी है। वहीं सोनाली फोगाट की मौत की सूचना पर उनका परिवार भूथन से गोवा के लिए रवाना हो गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता सोनाली फोगाट को गोवा में बीती रात दिल का दौरा पड़ा। वह 42 वर्ष की थीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने कुछ कर्मचारियों के साथ गोवा गई थीं। फोगाट ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर पाई थीं। बिश्नोई तब कांग्रेस में थे। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। 2016 में सोनाली के पति संजय फोगाट भी फार्म हाउस में मृत मिले थे। फतेहाबाद के भूत्थन खुर्द में ढाका परिवार की बेटी सोनाली 22 अगस्त से 25 अगस्त तक अपने पूर्व निर्धारित गोवा टूर पर थी। वे अपने टिकटॉक वीडियो से चर्चा में रहती थीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इतना ही नहीं, वह बिग बॉस-14 में भी नजर आ चुकीं है। सोनाली फोगाट के साथ कई सारे विवाद भी जुड़े रहे हैं। निधन से पहले सोनाली फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जबकि ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को भी बदला था। बिग बॉस 14 में नजर आ चुकीं सोनाली फोगाट अक्सर अपने डांस वीडियो को लेकर लाइमलाइट में रहती थीं। सोशल मीडिया पर सोनाली की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। सोनाली ने कई सारी वीडियो अपने सोशल मीडिया में पोस्ट कर रखी हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोनाली के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है कि भाजपा नेत्री श्रीमती सोनाली फोगाट जी के आकस्मिक निधन का बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बता दें कि सोनाली फोगाट बिग बॉस के घर से फेमस हुई थी। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद उनकी पॉपुलेरिटी का ग्राफ काफी हाई हो गया था। रुबीना और निक्की तंबोली के साथ उनकी खटपट काफी सुर्खियों में रही थी। दरअसल बिग बॉस के घर में सोनाली फोगा ने निक्की तंबोली और रुबीना को घर से बाहर देख लेने की धमकी दी थी। इसके चलते सलमान खान भड़क गए और उन्हें खूब सुनाया था। इतना ही नहीं अली गोनी के साथ उनकी दोस्ती भी लाइमलाइट में रही थी।



