Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 8, 2026

एलोपैथ पर बाबा रामदेव के बड़बोलेपन पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, कहा-क्या गारंटी वह सबकुछ ठीक कर देंगे

एलोपैथ के खिलाफ बाबा रामदेव के बड़बोलेपन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी सवाल खड़े कर दिए। कोर्ट ने साफ साफ कहा कि किसी भी प्रणाली की आलोचना नहीं करनी चाहिए। क्या गारंटी है कि उनका अनुसरण करने वाले सब ठीक हो जाएंगे। सीजेआइ एन वी रमन्ना ने कहा कि बाबा रामदेव डॉक्टरों पर एलोपैथी आदि का आरोप क्यों लगा रहे हैं। उन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया है जो अच्छा है, लेकिन उन्हें अन्य प्रणालियों की आलोचना नहीं करनी चाहिए। इस बात की क्या गारंटी है कि वह जो उनका अनुसरण करेगा वह सब कुछ ठीक कर देंगे। बाबा रामदेव इस तरह व्यवस्था की आलोचना क्यों कर रहे हैं? (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जस्टिस सीटी रविकुमार ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे एलोपैथी का मजाक उड़ाया जा रहा है। सु्प्रीम कोर्ट ने केंद्र और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। सुप्रीम कोर्ट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। आइएमए ने आरोप लगाया कि देश में वैक्सीनेशन अभियान और आधुनिक एलोपैथिक दवाओं के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आपको बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव और एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के बीच हमेशा से ही विवादों का पुराना नाता रहता है। पिछले साल बाबा ने हमला करते हुए एलोपैथी चिकित्सा पद्धति पर सवाल उठाए थे। ये क्रम अब भी जारी है। एलोपैथी चिकित्सा पद्धति को झूठ की पैथी करार देते हुए बाबा ने कहा कि इस पैथी में मरीजों का इलाज संभव नहीं होने की बात कही जाती है।