Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, देखें सूची

उत्तराखंड में नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इससे पहले उन्होंने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की थी और इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के नाम फाइनल कर दिए गए थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी थे। उत्तराखंड भाजपा की नई टीम पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगने के बाद आज मंगलवार को इसकी घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में आठ लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

वहीं, तीन प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक कार्यालय सचिव, एक मीडिया प्रभारी, दो प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, दो प्रदेश विभाग प्रभारी बनाए गए हैं। इसके साथ ही शशांक रावत को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, आशा नौटियाल को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही अन्य मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इस बार कई नए युवा चेहरों को जगह दी गई है। वहीं, उम्रदराज लोगों में कई को बाहर किया गया है।  (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूची देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-Candidate list final