Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 22, 2026

शराब की दुकान का विरोधः स्कूली बच्चों ने भी लिया प्रदर्शन में भाग, कांग्रेस की महिलाओं ने दिया साथ

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कैनाल रोड जाखन स्थित वैली एनक्लेव में मोहल्ले से सटकर शराब की दुकान का विरोध जारी है। क्षेत्र की महिलाओं के दुकान के आगे धरने पर बैठने से अभी तक शराब की दुकान के शटर नहीं खुल पाए हैं। वहीं, धरने का दायरा बढ़ता जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राजपुर रोड पर आरटीओ स्थित शराब की दुकान की एक्सटेंशन दुकान कैनाल रोड जाखन में है। पहले ये दुकान बाला सुंदरी मंदिर के सामने सड़क के दूसरी ओर थी, लेकिन इस बार ठेकेदार बदलने के साथ ही दुकान को राष्ट्रपति आशिया के गेट नंबर चार के सामने खोल दिया गया। इस स्थान से बाला सुंदरी मंदिर मात्र सौ मीटर की दूरी पर होगा, वहीं 50 मीटर की दूरी पर गुरुद्वारा भी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसी दुकान को लेकर पिछले कुछ दिन से महिलाएं विरोध कर रही हैं। बताया तो ये जा रहा है कि दुकान का ठेका सत्ताधारी दल से जुड़े किसी व्यक्ति का है। ऐसे में महिलाओं की ना तो प्रशासन ही सुन रहा है और ना ही सरकार। घनी आबादी वाले क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में दृष्टिहीन लोग भी भागीदारी कर रहे हैं। वहीं, मंगलवार को स्कूली बच्चों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। साथ ही शराब की दुकान के विरोध स्वरूप नारे लगाए। धरना गांधीजी की फोटो के समक्ष दिया जा रहा है।  (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

हो सकता है उक्त क्षेत्र में भी हर कॉलोनी और मोहल्ले की तरह बीजेपी की व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी काफी सक्रिय रहती हो। इसमें सुबह से ही बीजेपी के एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम शुरू हो जाता हो। जाने अनजाने में लोग भी मैसेज को आगे सरकाते हुए बीजेपी के एजेंडे के टूल बनते जा रहे हों। हो सकता है कि ऐसे लोगों में काफी संख्या में लोग बीजेपी के मतदाता हों, लेकिन इन लोगों का साथ शायद किसी बीजेपी नेता नहीं दिया। यदि साथ देते तो दुकान एक दिन में हट जाती और महिलाओं को धरने की जरूरत नहीं पड़ती। क्योंकि सरकार भी उनकी है और ठेकेदार भी। ऐसे समय पर कांग्रेस की महिलाओं ने धरने में शामिल होकर क्षेत्रवासियों की इस लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पढ़ेंः गांधीजी की फोटो रखकर शराब की दुकान के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन
इस महिलाओं में सोनिया आनंद रावत, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष उर्मिला, कांग्रेस नेत्री गोदावरी थापली ने रिहायशी इलाके में खोले जा रहे शराब के ठेके के विरोध में जमकर नारे बाजी की। साथ ही कहा कि सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड को नशे का अड्डा बना दिया गया है। घर घर और गली गली शराब बेची जा रही है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *