Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 22, 2026

देहरादून में गर्मी में आया उछाल, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में राहत, मैदानी जिलों में आफत

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तो गर्मी से फिलहाल राहत है। वहीं, देहरादून सहित मैदानी जिलों में गर्मी में उछाल आया है। तेज धूप और गर्मी से अब दिन में तो आफत है, वहीं शाम और रात को भी तापमान में बढ़ोत्तरी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। फिलहाल आज बुधवार 22 अप्रैल की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ है। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में वृद्धि हो रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 22 और 23 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 24 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, 4000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी संभावित है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। 25 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश, शेष पर्वतीय जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

26 और 27 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश, चार हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 28 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश, चार हजार मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना है। शेष पर्वतीय जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। पिछले 24 घंटों में राज्य के मैदानी और पर्वतीय जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। अगले चार पांच दिन में इसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
बुधवार 22 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। 23 से 29 अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 33, 34, 34, 36, 36, 34, 33 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 20, 21, 21, 21, 22, 21, 19 डिग्री रह सकता है। 24, 25, 27, 28 व 29 अप्रैल को देहरादून में कहीं कहीं बादल भी छाए रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *