Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 22, 2026

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में बस्तीवासियों का नगर निगम पर प्रदर्शन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में मलिन बस्तीवासियों ने नगर निगम पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम के टैक्स सुपरिंटेंडेंट अधिकारी विनय प्रताप के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया और अतिक्रमण के नाम पर लोगों का उत्पीड़न रोकने की माँग की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ज्ञापन में बताया गया कि चंदर रोड स्थित महात्मा गांधी बस्ती में बने सामुदायिक भवन, विद्यालय, ट्यूबवेल और सुलभ शौचालय को फ्लड ज़ोन और अतिक्रमण बताकर अवैध घोषित किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह अनुचित है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से लगातार मलिन बस्ती के लोगों को प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है। इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके साथ ही यह भी बताया गया कि उक्त विद्यालय में पढ़ रहे चार सौ से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य इस कार्रवाई से प्रभावित होगा। सुलभ शौचालय बंद होने से सीधे तौर पर आम जनता की मूलभूत सुविधाएं बाधित होंगी। इससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड़-फोड़ के लिए पहुंची जेसीबी को पूर्व विधायक राजकुमार सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने विरोध कर वापस भेज दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह कार्रवाई तुरंत बंद नहीं की गई और बस्तीवासियों को परेशान करना जारी रहा, तो एक बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा और क्षेत्र के लोगों के हक के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर माननीय मुख्यमंत्री का घेराव भी किया जाएगा और किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शन करने वालों में देहरादून महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, पार्षद विरेंद्र बिष्ट, अर्जुन सोनकर, अनूप कपूर, रॉबिन त्यागी, निखिल कुमार, सोमप्रकाश वाल्मीकि, दीप वोहरा, उदय प्रताप मल, अशोक कुमार, अजय सूद, विनीत प्रसाद भट्ट, जहांगीर खान, विजेंद्र चौहान, गुलशन सिंह, डॉ. एच.पी. यादव, शिव कुमार, विजय कुमार, अमनदीप सिंह रावत, तृषित, राकेश शर्मा, भगीरथ, अक्षय कुमार, अशोक एवं मुकेश शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *