गांधीजी की फोटो रखकर शराब की दुकान के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कैनाल रोड जाखन स्थित वैली एनक्लेव में शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। जहां शराब की दुकान खोली गई है, उसके सामने राष्ट्रपति निकेतन का गेट नंबर चार है। एक तरफ गुरुद्वारा है और कुछ ही मीटर की दूरी पर बाला सुंदरी माता का मंदिर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
हालांकि, पहले भी बाला सुंदरी मंदिर के निकट शराब की दुकान थी, लेकिन अबकी बार मोहल्ले से सटाकर दुकान खोल दी गई। इससे महिलाओं में आक्रोश है। सोमवार को भी महिलाओं ने महात्मा गांधीजी की फोटो को दुकान के बाहर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करे। नारी शक्ति का सम्मान और शराब के ठेके एक साथ साथ नहीं चल सकते। देव भूमि उत्तराखंड में तो शराब पर पूर्ण पाबंदी लगनी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पढ़ेंः जहां गुरुद्वारा, मंदिर और राष्ट्रपति आशिया, वहां खोल दी शराब की दुकान, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
सोमवार की दोपहर ही महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने आश्वासन दिया कि दो दिन में जांच पूरी कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में पार्षद डॉ. अरविंद चौधरी, ममता रानी, सुम्मी गोदियाल, देवेश्वरी, दुर्गावती, राजलक्ष्मी काला, ममता रानी, प्रेम सिंह, एमके गुप्ता आदि के हस्ताक्षर हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


