युवा कवि युव राज गौड़ की कविता- क्या वो भी
क्या वो भी….
क्या वो भी मुझे उतना ही याद करती होगी,
जितना मैं करता हूं
क्या वो भी मुझसे उतना ही प्यार करती होगी,
जितना मैं उससे करता हूं
लोगो ने कहा जाने दे उसे भूल जा,
वो किसी और पे मरती होगी।
लेकिन मुझे विश्वास है,
वो इतनी पवित्र है कि
आज भी मेरा इतंजार करती होगी।
शायद वो भी मेरी तरह डीपी देखकर चूमती होगी
क्या वो भी उस बारिश की बूंदों की धुन में
मुझे सुनती होगी।
शायद उसे भी मेरी तरह रात रात भर
नींद नही आती होगी।
नही जानता कुछ भी,
नही पता कुछ भी
कि अब वो कहां है क्या करती है
बस इतना सा पता है कि
वो बीते हुए उन लम्हों में
मुझे जरूर ढूंढती होगी !
कवि का परिचय
कवि युव राज गौड़ राजस्थान के उदयपुर जिले से तालुकात रखते हैं। वह बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। वह राष्ट्रवादी के साथ ही प्रेम रस की कविताएं लिखते हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।







