Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

युवा कवयित्री अंजली चन्द की कविता-मगर आईना मेरा आजकल खामोश है

मगर आईना मेरा आजकल खामोश है!
मुसाफिर का हमराही सफ़र का हमसफ़र है,
वो यूँ ही वो अनजाना सा बेमेल सा जिंदगी मे किरदार अहम है,
टुटे बिखरे दिल का वो महरम है,
उलझे से मिजाज को वो समझने वाला किरण है,
मगर आईना मेरा आजकल खामोश है!
जो सीख आया है अब मनाने के कई तरीके,
दिल की बातें दिल से करने लगा है,
शायद समझने की जंग खुद से लड़ने लगा है,
मगर आईना मेरा आजकल खामोश है!
सब मालूम है फिर भी अनजान है,
सब याद है फिर भी भुला है,
सब सही करने की लालसा मन मे लिए बड़ा ही मासूम सा मिजाज है,
मगर आईना मेरा आजकल खामोश है!
कवयित्री का परिचय
नाम – अंजली चन्द
निवासी – बिरिया मझौला, खटीमा, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।
लेखिका gov job की तैयारी कर रही हैं।