Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

पांचवां टीचर ऑफ द ईयर-2022 अवॉर्ड के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ, 20 अगस्त तक यहां करें नामांकन

प्रत्येक वर्ष की भाँति उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, दिव्य हिमगिरि एवं सोसाइटी फ़ॉर रिसर्च एंड डेवेलपमेंट इन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एग्रीकल्चर के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी पांचवां टीचर ऑफ द ईयर-2022 अवार्ड समारोह का आयोजन आगामी पांच सितंबर, 2022 को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित किया जा रहा है। इस अवॉर्ड के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस अवॉर्ड के लिए टीचर ऑफ द ईयर-2022, प्रिंसिपल ऑफ द ईयर-2022 (प्रिंसिपल/डीन/डायरेक्टर के लिए) एवं एक्सीलेंस इन रिसर्च ऑफ द ईयर-2022 श्रेणियों में नामांकन किया जा सकता है। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यहां करें आवेदन
पांचवां टीचर ऑफ द ईयर-2022 अवॉर्ड समारोह के आयोजन सचिव कुंवर राज अस्थाना के मुताबिक, नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। नामांकन के लिए लिंक: http://bit.ly/teacher-nomination-2022 है। साथ ही नामांकन की अंतिम तिथि 20 अगस्त, 2022 है। चयनित अध्यापकों की अंतिम सूची का प्रकाशन 31 अगस्त, 2022 को किया जाएगा। इसके बाद अवॉर्ड सम्मारोह पांच सितंबर, 2022 को होगा।अधिक जानकारी के लिए इन मोबाइल नंबरों पर- 8755196688, 9927100304, 9410353164 संपर्क कर सकते है।