सावित्री बाई फुले को समर्पित शिक्षिका हेमलता बहुगुणा की कविता

सावित्री बाई फुले
मिले सबको एक सम्मान,
पढ़ा-लिखा हो हर इन्सान।
मिटे देश की हर कमजोरी
अनपढ़ रहे न कोई इन्सान।।
उठा दिया बेड़ा पढ़ाने का,
पहली शिक्षिका थी वो महान।
नाम सावित्री बाई फुले था उनका,
राष्ट्र माता का मिला सम्मान।।
3 जनवरी 1831 को जन्मी,
समाज सुधारक अच्छी थी।
मराठी कवियत्री भी थी वह,
पहली महिला शिक्षिका थी।।
पति गोविन्द राव फुले संग,
स्त्री शिक्षा पर जोर दिया।
न अशिक्षित रहे कोई स्त्री,
तन, मन, धन से काम किया।
कवयित्री का परिचय
हेमलता बहुगुणा
प्रधानाध्यापक, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय
सुरसिंहधार, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






