उधर, सोनिया की होगी ईडी के समक्ष पेशी, इधर उत्तराखंड में कांग्रेसी करेंगे प्रदर्शन
21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेशी के लिए बुलाया है। ईडी के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किये जाने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस उस दिन प्रदर्शन करेगी।
21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेशी के लिए बुलाया है। ईडी के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किये जाने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस उस दिन प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष को नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया है। इससे पहले राहुल गांधी से भी ईडी पांच दिन में 50 घंटों से ज्यादा पूछताछ कर चुकी है।उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ राजनैति षडयंत्र के तहत फर्जी मुकदमें दर्ज कर रही है। इसके लिए केन्द्र सरकार अधीनस्थ ऐजेंसियों के माध्यम से लगातार उनका उत्पीड़न कर रही है। इसकाकांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के खिलाफ केन्द्र की मोदी सरकार की ओर से ईडी के माध्यम से की जा रही उत्पीडनात्मक कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने दिनांक 21 जुलाई, 2022 को पूरे देश में ईडी कार्यालयों के सम्मुख धरना व प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
केन्द्र सरकार की इसी उत्पीडनात्मक कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी 21 जुलाई की सुबह 0:30 बजे से देहरादून में क्रास रोड़ स्थित ईडी कार्यालय के सम्मुख विशाल धरना, प्रदर्शन आयोजित करेगी। इसमें सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति आवश्यक है। इस विशाल प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा करेंगे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






