Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 14, 2026

खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा और उत्तराखंड बनेंगे सहयोगी

हरियाणा के पंचकुला स्थित खेल विभाग में हरियाणा राज्य में संचालित विभिन्न खेल योजनाओं की जानकारी के संबंध में हरियाणा राज्य के अधिकारियों के साथ उत्तराखंड राज्य के खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें खेलों को बढ़ावा देने के लिए दोनों राज्यों में पारस्परिक सहयोग को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में हरियाणा राज्य में संचालित खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षकों की तैनाती खेल अवस्थापना सुविधाओं का विकास एवं उनका अनुरक्षण, खेल नर्सरियों की स्थापना, खिलाड़ियों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ खेलों में उच्च प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राजकीय सेवा में नियुक्ति दिये संबंधी प्रक्रिया पर हरियाणा राज्य की ओर से प्रस्तुतिकरण दिया गया। साथही उस पर विस्तार से चर्चा की गयी।
उत्तराखंड के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने राज्य की नई खेल नीति एवं छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। हरियाणा राज्य की ओर से सुझाव दिया गया कि छात्रवृत्ति के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर खेल नर्सरियां विकसित की जाएं। इससे स्थानीय स्तर पर किशोर-किशोरियों को खेल संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त हो सके एवं वे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए तैयार हो सके। बैठक के पश्चात उत्तराखंड के अधिकारियों ने ताऊ देवी लाल खेल परिसर, पंचकुला का भी निरीक्षण किया। साथ ही अवस्थापना सुविधाओं एवं उनके संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
बैठक में उत्तराखंड राज्य की ओर से विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, खेल निदेशक गिरधारी सिंह रावत, संयुक्त निदेशक खेल डॉ. धर्मेन्द्र प्रकाश भट्ट, हरियाणा राज्य की ओर से निदेशक खेल पंकज नैन, आईपीएस एवं अपर निदेशक खेल विवेक पदम सिंह ने प्रतिभाग किया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।