भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव, उत्तराखंड में छह दिन बाद एक मौत
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या में भी निरंतर गिरावट आ रही है। जो पिछले 197 दिन में सबसे कम दर्ज की गई। शनिवार दो अक्टूबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 24354 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 234 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है। इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33791061 हो गई है।देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या 273889 दर्ज की गई है। अब तक देश में कोविड से कुल 448573 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 97.86 फीसदी दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में देशभर में 25 455 मरीज कोविड महामारी से स्वस्थ हुए हैं। अब तक देशभर में कुल 33068599 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। अब तक देश में कुल 57.207 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के अंदर 1429258 सैंपल की जांच की गई है। मंत्रालय के मुताबिक अब तक देशभर में कुल 89.74 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में शुक्रवार एक अक्टूबर को कोरोना के 26727 नए केस और 277 लोगों की मौत, गुरुवार 30 सितंबर को कोविड-19 के 23529 नए मामले और 311 लोगों की मौत, बुधवार 29 सिंतबर को 18870 नए कोविड-19 केस और 378 मरीजों की मौत, मंगलवार 28 सितंबर को 18795 कोरोना के नए मरीज मिले और 179 मरीजों की मौत, सोमवार 27 सितंबर को कोविड-19 के 26041 नए केस और 276 लोगों की मौत, रविवार 26 सितंबर को कोरोना के 28326 नए संक्रमित मिले और 260 लोगों की मौत, शनिवार 25 सितंबर को कोरोना के 29616 नए मामले और 290 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में दूसरे दिन भी आठ जिलों में नहीं मिला कोई संक्रमित
उत्तराखंड में नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। हालांकि नए संक्रमितों की संख्या मामूली है और ये राहत वाली बात है। आज लगातार दूसरे दिन आठ जिलों में कोरोना का एक भी संक्रमित नहीं मिला। वहीं, ब्लैक फंगस के दो नए मरीज मिले और एक कोरोना मरीज की मौत हुई। ये मौत छह दिन बाद हुई। शुक्रवार एक अक्टूबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार 30 अक्टूबर को सात नए केस मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 803 केंद्रों में 39370 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू पांच अक्टूबर की सुबह तक है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2021.10.01 Health Bulletin
अब तक कुल 7395 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343550 हो गई है। इनमें से 329893 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 17 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 162 है। अब तक प्रदेश में कुल 7395 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.02 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। शुक्रवार को ब्लैक फंगस के दो केस मिले। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 586 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 375 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।



