Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने की सीएम धामी से मुलाकात, उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनना किया स्वीकार

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम धामी ने बताया कि अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे।

बालीवुड स्टार अक्षय कुमार तमिल फिल्म रत्सासन के हिंदी रीमेक की शूटिंग के लिए इन दिनों मसूरी में हैं। इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है। इस फिल्म को mission cinderela के नाम से रिलिज किया जाना है। निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में साउथ फिल्म रत्सासन की रीमेक फिल्म मनोवैज्ञानिक अपराध पर आधारित है। इस बीच शूटिंग से इतर समय निकालकर अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम धामी ने बताया कि अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। उन्होंने अक्षय कुमार को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनने का सुझाव दिया, जिसे अक्षय कुमार ने स्वीकार कर लिया है। वे यहां के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक कलाकार के साथ ही अच्छे इंसान भी हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में सीएम आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई। सीएम धामी ने बताया कि अक्षय कुमार को यहां ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसे उन्होंने मान भी लिया है। इंटरनेशनल खिलाड़ी अक्षय कुमार निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में बन रही साउथ फिल्म रत्सासन रीमेक की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में हैं। इसकी शूटिंग मसूरी में हो रही है। फिल्म में अभिनेत्री रकुल प्रीत भी नजर आएंगी।
अक्षय कुमार ने पहाड़ों की रानी मसूरी में फिल्म की शूटिंग के साथ ही स्नो फाल भी एंज्वाय किया। फिल्म की शूटिंग के दौरान सेंटजार्ज कालेज, बार्लोगंज और ओकग्रोव स्कूल में बच्चों के साथ अक्षय कुमार की बातचीत के दृश्य फिल्माए गए। बता दें कि कि 12 फरवरी तक मसूरी के आसपास के क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग चलेगी।