Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 23, 2026

एम्स ऋषिकेश का छठवां दीक्षांत समारोह, उपराष्ट्रपति बोले- रोगी का विश्वास बनाए रखना चिकित्सक की पहली जिम्मेदारी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आज बृहस्पतिवार 23 अुप्रैल को छठवां दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मेडिकल के 11 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही दीक्षांत समारोह में संस्थान के 386 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान गई। इस दौरान उन्होंने चिकित्सक बनकर उपाधि प्राप्त करने वाले मेडिकल के विद्यार्थियों से कहा कि रोगी का विश्वास बनाए रखना एक चिकित्सक की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें डॉक्टर बनाने में न केवल शिक्षकों की भूमिका है, बल्कि माता-पिता का भी विशेष मार्गदर्शन है। इन दोनों को जीवन में कभी नहीं भूलें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दीक्षांत समारोह का मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, विशिष्ठ अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक) अनुप्रिया पटेल, एम्स के अध्यक्ष प्रोफेसर राज बहादुर, संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह व डीन एकेडमिक प्रोफेसर डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि कोविड काल में चिकित्सकों ने जिस तरह से लोगों के प्राण बचाने में अपना धर्म निभाया, वह बहुत ही सराहनीय है। सरकार की प्रतिबद्धता के चलते चिकित्सा वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई वैक्सीन न सिर्फ अपने देशवासियों को लगाई गई व उनका जीवन कोविड से सुरक्षित किया गया, भारत देश ने दुनिया के सौ से अधिक देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई है। कहा कि इससे ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को बल मिलता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि आज एम्स, ऋषिकेश इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है, कि कैसे आधुनिक संस्थान नैदानिक उत्कृष्टता, शैक्षणिक क्षमता, अनुसंधान, संस्कृति, तकनीकी नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता का एक साथ समन्वय कर सकते हैं। पिछले एक दशक में देशभर में स्थित एम्स, AIIMS संस्थानों ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा तक पहुंच को सुदृढ़ किया है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां इनकी कमी बनी हुई थी और लोग बेहतरीन चिकित्सा से वंचित थे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवा एक सार्वजनिक दायित्व है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उपराष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखंड जैसे राज्य में, जहां की भौगोलिक परिस्थितियां स्वयं ही बाधाएं उत्पन्न करती हैं, AIIMS ऋषिकेश ने एक पारंपरिक अस्पताल की भूमिका से कहीं अधिक व्यापक भूमिका निभाई है। चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों तक तथा उत्तराखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आपातकालीन दवाएं पहुंचाने के लिए ड्रोन के उपयोग का प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह चिकित्सा स्नातकों के लिए नई दिशा, दायित्वबोध व नए उद्देश्यों की शुरुआत है। कहा कि ऋषिकेश एम्स मरीजों को उच्चस्तरीय गुणवत्ता के साथ चिकित्सा सेवा दे रहा है। उन्होंने एम्स को राज्य में चिकित्सा क्षेत्र खासकर आपात मरीजों के लिए जीवनदान देने वाला संस्थान बताया। उन्होंने कहा कि रोगी का विश्वास ही चिकित्सक की सबसे बड़ी पूंजी है उसे इसे जीवन पर्यंत बनाए रखनी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सकीय पेशे को मानवता की सेवा बताया। चिकित्सक अपने ज्ञान व कौशल से आम जन को स्वास्थ्य की संजीवनी प्रदान करते हैं। उन्होंने उत्तराखंड राज्य के परिप्रेक्ष्य में एम्स ऋषिकेश को स्वास्थ्य के मंदिर का प्रतीक बताया। उन्होंने नवोदित चिकित्सकों से जीवन में जब कभी समय मिले तो सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की चिकित्सा सेवा के लिए आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें भी देवभूमि की सेवा का पुण्य प्राप्त होगा। उन्होंने आपात स्थितियों में एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा, ड्रोन सेवा को राज्य के जनस्वास्थ्य के लिए बेहतर प्रयास बताया। कहा कि एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर के निर्माण से राज्य में चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी और लोगों को गंभीरतम रोगों के उपचार में मदद मिलेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह दिन चिकित्सा क्षेत्र में उपाधियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए जीवन का नया अध्याय का आगाज है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक का जीवन समाज को समर्पित व लोगों के दुखों के शमन के लिए होता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रोफेशन सिर्फ एक कॅरियर नहीं मानव सेवा का सशक्त माध्यम है। कहा कि मरीज के लिए चिकित्सक ईश्वर का अवतार होता है। लिहाजा उसकी उम्मीदों व भरोसे पर खरा उतरना प्रत्येक चिकित्सक की संकल्पबदध वाद्यता है। लिहाजा चिकित्सक को मरीज का यह विश्वास सदैव कायम रखने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

डॉ. मनु मल्होत्रा एवं डॉ. जयंती पंत के संयुक्त संचालन में आयोजित समारोह में संस्थान के अध्यक्ष प्रो. राज बहादुर, कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने भी विचार रखे। समारोह में हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, रास सांसद नरेश बंसल समेत संस्थान के फैकल्टी सदस्य व अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

386 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधियां
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में एमबीबीएस के 100, बीएससी ऑनर्स नर्सिंग के 89, बीएससी एलाईड हेल्थ सांईस के 1, एमडी/एमएस/एमडीएस 2022 बैच के 29, इसी पाठ्यक्रम में 2023 बैच के 67, एमएससी नर्सिंग के 19, एमएससी मेडिकल के 2, मास्टर आॅफ पब्लिक हेल्थ के 2, डीएम/एमसीएच 2022 बैच के 36, इसी पाठ्यक्रम में 2023 बैच के 30 और पीएचडी के कुल 11 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गयीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्वर्ण पदक
डॉ. देवांग अग्रवाल 2019 बैच एमबीबीएस- 7 पदक
डा. मेहुल अग्रवाल 2022 बैच डीएम/एमसीएच
डॉ. मयंक कपूर 2023 बैच डीएम/एमसीएच
डॉ. श्रीजिठ जे 2022 बैच एमडी/एमएस
डॉ. बालाचंद्र रॉठू 2023 बैच एमडी/एमएस
डॉ. रश्मीत कौर 2019 बैच एमबीबीएस
आरती राणा 2021 बैच, बीएससी नर्सिंग
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *