उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, परिषद ने जताया सीएम का आभार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र सरकार की भांति एक जनवरी, 2026 से राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह करने का अनुमोदन प्रदान किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वहीं, इस निर्णय को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने सीएम धामी का आभार जताया है। साथ ही दावा किया कि सीएम ने परिषद की मांग को माना है। परिषद ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते में दो फीसद की वृद्धि की मांग की थी। इसे लेकर परिषद द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर केन्द्रीय कार्मिकों की भांति राज्य कर्मियों को भी मंहगाई भत्ते में की गई दो प्रतिशत की वृद्धि की अनुमन्यता करने की मांग की थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा कि महंगाई भत्ते में वृद्धि से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महँगाई के इस दौर में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि परिषद लगातार कर्मचारियों के हितों को लेकर संघर्ष एवं प्रयास करती रही है और सरकार द्वारा कर्मचारियों की भावनाओं को समझते हुए लिया गया यह निर्णय स्वागत योग्य है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


