ग्राफिक एरा के शिक्षकों ने स्कूली बच्चों को सिखाए आपदा में सुरक्षित रहने के तरीके
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के शिक्षक शिक्षिकाओं ने देहरा पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन की जानकारी देने के लिए अर्थ डे के अवसर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस मौके पर शिक्षकों ने स्कूली बच्चों को क्लाउड बर्स्ट जैसी आपदाओं से बचाव, सतर्कता और आपदा के समय अपनाए जाने वाले तरीकों की जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जागरूकता सत्र में छात्र छात्राओं के लिए इंटरएक्टिव सत्र और डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किए गए, जिनमें क्लाउड बर्स्ट जैसी आपदाओं के कारण, प्रभाव और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं को आपदा के समय सही प्रतिक्रिया देने, सुरक्षित रहने की रणनीतियों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही, विविध गतिविधियों और व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आपदा जोखिम न्यूनीकरण की प्रक्रियाओं को समझने का अवसर भी मिला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एनवायरनमेंट डिपार्टमेंट के डिजास्टर एसोसिएटेड रिस्क रिडक्शन (डीएआरआर) क्लब और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के इंडियन नॉलेज सिस्टम (आईकेएस) ने संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट हेड डा. प्रतिभा नैथानी के साथ डा. अर्चना बच्चेती, डा. दीप्ति सिंह वशिष्ठ, डा. रेखा गोस्वामी, डा. स्वाति सिंह अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


