Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

ग्राफिक एरा में सेमिनार, फ्रांस में करियर अवसरों की दी गई जानकारी

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘फ्रांस में उच्च शिक्षा और करियर’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को फ्रांस में विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा, करियर अवसरों और इंडस्ट्री एक्स्पोज़र पाने के विशेष अवसरों की जानकारी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सेमिनार में केंपस फ्रांस की प्रबंधक निधि चोपड़ा ने फ्रांस के प्रमुख विश्विद्यालयों में उपलब्ध मास्टर्स कोर्सेज, छात्रवृत्ति योजनाओं और प्रवेश प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। इस सेमिनार का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल अफेयर्स डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर, एग्जीक्यूटिव सूचित अरोड़ा के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।