Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

गुजरात चुनावों के दौरान सेना का आया बयान, पीओके को लेकर भारतीय सेना किसी भी आदेश के लिए तैयार

इन दिनों गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में मतदान हो चुका है। वहीं, कई राज्यों में आतंकी घटनाओं को लेकर अलर्ट है। एक तरफ गुजरात में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है, वहीं, दूसरी तरफ बार्डर पर हमेशा तनाव वाली स्थिति रहती है। इस बीच सेना के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने को लेकर बड़ा बयान आया है। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ​​भारतीय सेना पीओके को लेकर सरकार के किसी भी आदेश को पूरा करने के लिए तैयार है। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा कि सेना हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार है कि संघर्ष विराम न टूटे। क्योंकि यह दोनों देशों के हित में है। अगर बॉर्डर पार से इसे तोड़ा गया तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के रद्द होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति में एक बड़ा बदलाव आया है और आतंकवादी गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण किया गया है। ऐतिहासिक ‘पुंछ लिंक-अप डे’ की प्लेटिनम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से इतर लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लगभग 300 आतंकवादी मौजूद हैं, लेकिन हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वे कोई गतिविधि नहीं कर पाएं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा कि लगभग 160 आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पार मौजूद हैं। जिनमें पीर पांचाल (कश्मीर घाटी) के उत्तर में 130 और पीर पांचाल के दक्षिण में 30 आतंकवादी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारे आंकड़ों के अनुसार, 82 पाकिस्तानी आतंकवादी और 53 स्थानीय आतंकवादी भीतरी इलाकों में सक्रिय हैं। चिंता का विषय उन 170 अन्य आतंकियों की आपराधिक गतिविधियां हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है।