Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

स्मार्ट बिल्ली, चोट लगी तो लंगड़ाते हुए पहुंची अस्पताल, कराया इलाज, देखें वीडियो

सोशल मीडिया में हमें ऐसी वीडियो और फोटो देखने को मिल जाती हैं, जिनके बारे में सुनकर विश्वास नहीं होता। जानवरों की फोटो और वीडियो तो लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। अब ऐसी ही एक स्मार्ट बिल्ली की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बिल्ली घायल होती है तो सीधे इलाज के लिए अस्पताल पहुंच जाती है। वहां, उसका इलाज भी किया जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वीडियो में दिखता है कि बिल्ली के एक पंजे में चोट लगी हुई है। इस कारण वह लंगड़ाते हुए अस्पताल तक पहुंच जाती है। फेसबुक पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बिल्ली तुर्की के एक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अपने चोटिल पंजे के साथ पहुंचती है। वीडियो में बिल्ली को लंगड़ाते हुए और इमरजेंसी वार्ड में जाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में आगे इस बिल्ली को एक काउंटर के आगे भी कुछ देर बैठे देखा जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

फिर वह वहां पहुंच जाती है, जहां उसे मदद मिलनी थी। इसके बाद देखा जा सकता है कि बिल्ली एक चेयर पर है और उसके पैर पर मलहम पट्टी की जा रही है। बिल्ली मौसी के हॉस्पिटल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस स्मार्ट बिल्ली की वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।