Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

खेल कर घर लौट रहे पांच साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव

उत्तराखंड में पौड़ी जिले में खेल कर घर लौट रहे पांच साल के बच्चे को गुलदार उठा ले गया। आलरास के लोगों के शोर मचाने पर गुलदार उसे झाड़ियों में छोड़कर भाग निकला। तब तक बच्चे की जान चली गई थी। घटना पौड़ी जिले में विकासखंड पाबौ के निसणी गांव की है। इस घटना में गांव में मातम के साथ ही दहशत का माहौल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटना मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। बताया जा रहा है कि निसणी गांव निवासी रविंद्र सिंह का पांच वर्षीय पुत्र पीयूष घर से कुछ दूरी पर ही खेल रहा था। जब वह घर लौटने लगा तभी गुलदार ने उस पर झपटा मारा और घसीटकर साथ ले गया। आस-पास मौजूद लोगों के हो हल्ला करने पर गुलदार उसे झाडियों में छोड़ कर भाग निकला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग व पाबौ चौकी पुलिस को दी। इस पर पौड़ी से गढ़वाल वन प्रभाग की टीम के साथ ही पाबौ से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। शव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।