Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

आंध्र प्रदेश के उद्योगमंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

आंध्र प्रदेश के उद्योगमंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का सोमवार को 50 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

आंध्र प्रदेश के उद्योगमंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का सोमवार को 50 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सुबह उन्हें हैदराबाद स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया है कि मेकापति गौतम रेड्डी फिटनेस के प्रति काफी जागरूक थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हैं।
रेड्डी आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के आत्मकुरु विधानसभा सीट से विधायक थे। वो जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के नेता थे और जगन सरकार की कैबिनेट में उद्योग मंत्रालय के साथ-साथ कॉमर्स, आईटी और स्किल डेवलपमेंट विभाग भी संभालते थे।
अभी पिछले हफ्ते ही रेड्डी अबू धाबी गए थे। जहां दुबई ऑटो एक्सपो में आंध्र सरकार की ओर से राज्य में निवेश को प्रोत्साहन के लिए अबू धाबी रोडशो इवेंट का आयोजन किया गया था। यहां उन्होंने कई व्यवसायियों और निवेशकों के साथ मुलाकात की थी। बता दें कि गौतम रेड्डी पूर्व सांसद मेकापति राजामोहन रेड्डी के बेटे थे। वो सबसे पहले विधायक 2014 में आत्मकुरु से ही चुने गए थे। 2019 में वो फिर यहीं से निर्वाचित हुए और वाईएसआर कांग्रेस की पहली सरकार में मंत्री बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *