Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 24, 2026

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों में बर्फबारी से लौटी सर्दी, कल से शुरू होने जा रहा है बारिश का सिलसिला, इस दिन यलो अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। रविवार की शाम को चारधाम समेत गढ़वाल और कुमाऊं में पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। हालांकि, आज यानी सोमवार 21 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क है, लेकिन कल से फिर मौसम बिगड़ने जा रहा है।

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। रविवार की शाम को चारधाम समेत गढ़वाल और कुमाऊं में पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। हालांकि, आज यानी सोमवार 21 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क है, लेकिन कल से फिर मौसम बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22 फरवरी से गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना है। बारिश का ये क्रम 25 फरवरी तक जारी रहेगा। इस बीच 23 फरवरी का बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन वहां कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
सोमवार की सुबह से ही देहरादून सहित उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली हुई है। तेज धूप के चलते दिन का मौसम गरम महसूस हो रहा है। वहीं, देर शाम से सुबह तक सर्दी रहेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 फरवरी को राज्य के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ होगी। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
अगले दिन बारिश का क्रम तेज होगा और देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन और बौछार के साथ हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। 24 फरवरी को बारिश का क्रम धीमा पड़ेगा और उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 25 फरवरी को भी पर्वतीय क्षेत्र में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।