Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

धमाल मचा रहा है अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर, इस दिन होनी है फिल्म रिलीज, देखें ट्रेलर का वीडियो

अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे धमाल मचाने को तैयार है। पिछले साल दिसंबर को 'अतरंगी रे' से दिल जीतने के बाद अब खिलाड़ी कुमार अपनी अगली फिल्म से फैंस के दिलों पर राज करने को तैयार हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे धमाल मचाने को तैयार है। पिछले साल दिसंबर को ‘अतरंगी रे’ से दिल जीतने के बाद अब खिलाड़ी कुमार अपनी अगली फिल्म से फैंस के दिलों पर राज करने को तैयार हैं। फैंस को अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे का बेसब्री से इंतजार है। अक्षय कुमार ने खुद भी इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसमें अक्षय की एक आंख पत्थर की नजर आ रही है। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन भी लीड रोल में हैं।
इस बार ‘बच्चन पांडे’ ला रहे हैं होली पे गोली
अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर शेयर कर लिखा, “धूम धड़ाका रंग पटाखा आओ बना लो टोली…। इस बार ‘बच्चन पांडे’ ला रहे हैं होली पे गोली। ‘बच्चन पांडे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय गैंगस्टर ‘बच्चन पांडे’ के रोल में हैं। फिल्म का 3 मिनट 42 सेकंड का यह ट्रेलर कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है। इसमें अक्षय का खूंखार लुक भी देखने लायक है। ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।
नए लुक में नजर आ रहे हैं अक्षय
अक्षय इस फिल्म में एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस अक्षय की गर्लफ्रेंड बनी हैं। जिसे बाद में वे खुद ही मार देते हैं। अक्षय का गैंगस्टर अंदाज और पंकज त्रिपाठी का अनोखा अंदाज, अरशद की कॉमेडी और कृति का एक्टिंग देख फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। ट्रेलर देख एक फैन ने लिखा गजब तो वहीं दूसरे फैन ने लिख वाह हिट है बॉस।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

तेजी से वायरल हो रहा है ट्रेलर
रिलीज होते ही फिल्म का ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेलर की शुरुआत कृति सेनन (मायरा) और अरशद वारसी से होती है कृति इस फिल्म में बच्चन पांडे पर फिल्म बनाना चाहती हैं, जिसके लिए वे अक्षय कुमार से मिलने उनके गांव जाती हैं, लेकिन वहां जाकर वे अपनी ही जान बचाने की कोशिश में जुट जाती हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी की एंट्री होती है जो इस फिल्म में अक्षय के गुरू जी बने होते हैं।
प्रोड्यूसर के जन्मदिन पर रिलीज किया ट्रेलर
बता दें कि फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला का 18 फरवरी को जन्मदिन है। इसलिए फिल्म के ट्रेलर को इसी दिन रिलीज किया गया। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन भी नजर आ ही हैं, जो कि पत्रकार होती हैं। फिल्म में अरशद वारसी के अलावा, पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं प्रतीक बब्बर भी इस फिल्म में धूम मचा रहे हैं।
18 मार्च को रिलीज होगी ‘बच्चन पांडे’
इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय, जैकलीन, कृति के अलावा अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर, संजय मिश्रा, अभिमन्यू सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘बच्चन पांडे’ को 18 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ‘बच्चन पांडे’ तमिल फिल्म ‘जिगारठंडा’ का रीमेक है।
इन फिल्मों में भी दिखेंगे अक्षय
इस फिल्म के अलावा अक्षय ‘रक्षाबंधन’, ‘पृथ्वीराज’, ‘गोरखा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘राम सेतु’, ‘ओह माय गॉड 2’, ‘मिशन सिंड्रेला’, ‘सेल्फी’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। अक्षय आखिरी बार सारा अली खान और धनुष के साथ ‘अतरंगी रे’ में नजर आए थे।