Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

रिलीज से पहले ही बंबर कमाई कर चुकी है आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, इतने करोड़ के बेचे हैं राइट्स

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही इस फिल्म के बहिष्कार का सोशल मीडिया में ट्रेंड चलने लगा। इससे सिनेमाहालों में फिल्म रफ्तार नहीं पकड़ पाई। वैसे भी कुछ समय से सिनेमा हाल में उत्तर भारत की फिल्मों को ग्रहण लग चुका है। धीमी रफ्तार के चलते लाल सिंह चड्ढा फिल्म ने पहले चार दिन में 37.96 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि इस फिल्म से बंपर कमाई की उम्मीद की जा रही थी। उस कसौटी पर फिल्म खरी नहीं उतर सकी। इस सब के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म बॉलीवुड फिल्मों के लिए तारणहार बनकर सामने आ रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म एक दूसरे से मुकाबले की होड़ में बड़ी फिल्मों को मोटी कीमत पर खरीद रहे हैं। ऐसा ही कुछ आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को लेकर भी कहा जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीद लिया है। हालांकि प्लेटफॉर्म ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि रिलीज से पहले ही फिल्म को इस प्लेटफॉर्म को 160 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर बेच दिया गया था। अगर यह रिपोर्ट सही है तो आमिर खान को उनकी फिल्म की रिलीज से पहले ही एक मोटी रकम मिल चुकी है। अगर ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट लगभग 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह लीड रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *