Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट ने समाज सेवा के क्षेत्र में संजय गैरोला को किया सम्मानित

देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड की ओर से समाज सेवी संजय गैरोला को समृति चिह्न व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संजय गैरोला को यह सम्मान समाज सेवा व सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन देहरादून के डोईवाला में किया गया। इस मौके पर समाजसेवी संजय गैरोला ने कहा कि सम्मान सिर्फ खुशी ही नहीं देती, बल्कि सम्मान मिलने से समाजिक जिम्मेदारियों का दायित्व और भी बढ़ जाता है। सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति हम प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संजय गैरोला को यह सम्मान पौधरोपण, निर्धन बच्चों की शिक्षा में सहायता, निर्धन कन्याओं के विवाह व सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के सफलता पूर्वक संचालन के लिए दिया गया। इस मौके पर देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष भगवती प्रसाद उपाध्याय, संस्थापक सचिव सुशील रतूड़ी, उपाध्यक्ष विशाल भट्ट व कोषाध्यक्ष रोशन पैन्यूली, आचार्य राकेश उनियाल, आचार्य उमाकांत भट्ट, आचार्य विनोद तिवाड़ी, आचार्य राकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।