Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 31, 2026

बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर चट्टान से टकराकर खाई में गिरा, पायलट सहित छह लोगों की मौत

उत्तराखंड में एक बार फिर से हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की जान चली गई। ट्रांस भारत एविएशन का ये हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर सहस्रधारा हेलिपैड जा रहा था। शुक्रवार दोपहर चमोली जिले के जोशीमठ के निकट ये हेलीकॉप्टर हाथी पहाड़ के शीर्ष पर चांई गांव और लामबगड़ के बीच चट्टान से टकराकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात तक शवों को सड़क तक लाने का कार्य जारी था। वहीं यूकाडा के दो हेलिकॉप्टरों की हवाई सेवा भी रोकी गई। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चमोली के अनुसार हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शाम करीब साढ़े चार बजे सेना की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। हेलिकॉप्टर पूरी तरह जल गया है। मृतकों में दिल्ली निवासी पायलट हिमांशु सभरवाल (48) और कर्नाटक निवासी प्रताप (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू टीम को मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।