Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 31, 2026

एसजीआरआर पीजी. कॉलेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षारम्भ कार्यक्रम, पुस्तक मेले ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा

श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज देहरादून में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, शैक्षणिक अवसरों, विश्वविद्यालय की अध्ययन प्रणाली तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. दीपाली सिंघल ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, आत्मनिर्भरता और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का सशक्त साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं निरंतर सीखने की प्रवृत्ति अपनाने के लिए प्रेरित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के रीजनल डायरेक्टर प्रो. संदीप नेगी ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा की उपयोगिता तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा को अधिक सुलभ और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. हर्षवर्धन पंत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक आदर्श विद्यार्थी वही है जो शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ अपने आचरण और जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राकेश ढौंडियाल ने परीक्षा प्रणाली, शैक्षणिक मूल्यांकन एवं विद्यार्थियों की शैक्षणिक जिम्मेदारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। वहीं डॉ. हरीश जोशी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के बदलते स्वरूप, ज्ञान के निरंतर विस्तार तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। दीक्षारम्भ कार्यक्रम के समापन के पश्चात महाविद्यालय परिसर में पुस्तक मेले का आयोजन भी किया गया। पुस्तक मेले में विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक रुचि दिखाई। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति, स्वाध्याय एवं पुस्तक अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करना रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों, शैक्षणिक अनुशासन और ज्ञानार्जन के महत्व से परिचित कराने के साथ ही पुस्तक संस्कृति को प्रोत्साहित करने का सार्थक प्रयास किया गया। पुस्तक मेला 31.10.2026 को भी लगाया जायेगा। इसमें उत्तराखंड़ मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र निःशुल्क पुस्तक प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रो. ए पी सिंह,डॉ श्यामवीर सिंह, डॉ आनंद कुमार, दिग्विजय बिष्ट, परमानन्द जोशी, लखपत बुटोला, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।