Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

देहरादून में कासीगा स्कूल भी खोल रहा अपनी क्रिकेट अकादमी, एक फरवरी को होगा उद्घाटन

देहरादून में कासीगा स्कूल अब अपनी क्रिकेट अकदमी भी खोल रहा है। पश्चिमी दिल्ली अकादमी के विख्यात क्रिकेटर विराट कोहली के कोच एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्माश्चित राजकुमार शर्मा के मार्ग दर्शन में इस अकादमी का संचालन किया जाएगा। इस संबंध में आज विद्यालय के चेयरमैन रमेश बत्ता, कोच राजकुमार शर्मा, विद्यालय प्रमुख डॉ सुरेन्द्र सिंह राजपूत, विद्यालय उप प्रमुख अरुंधती शुक्ला, कमल जिंदल के साथ ही विद्यालय के खेल प्रशिक्षक ने उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों को अकादमी को लेकर जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन रमेश बत्ता ने बताया कि कासीगा का क्रिकेट मैदान देश-विदेश के कई नामी मैदानों से अव्वल है। उत्तराखंड के प्रतिभावान बच्चों के लिए इस अकादमी में क्रिकेट प्रशिक्षण का सुनहरा मौका है। यह अकादमी साल भर अपने खिलाड़ियों को तराशते हुए देश को श्रेष्ठ क्रिकेटर देने की कामना करती है। यहां सप्ताह में तीन दिन अकादमी के छात्र और चार दिन कासीगा के छात्र प्रशिक्षण लेंगे। इस अकादमी में 30 प्रशिक्षुओं के लिए एक कोच सुनिश्चित किया गया है। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए स्किल टेस्ट का प्रावधान नहीं होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी एक फरवरी 2024 को पश्चिमी दिल्ली क्रिकेट अकादमी के विख्यात क्रिकेटर विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा के मार्गदर्शन में इस अकादमी का उद्घाटन होगा। उन्होंने बताया कि 10 से18 वर्ष आयु की लड़कियों और लड़कों के लिए डिजाइन किए गए इस अकादमी के कोचिंग कार्यक्रम का उद्देश्य क्रिकेट क्षमताओं के निरंतर विकास और परिष्करण को सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही अकादमी एक क्रिकेट समर कैंप की मेजबानी भी करेगी। इसमें फिटनेस सत्र सुबह और शाम को आयोजित किए जाएंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।