Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

करवा चौथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक: अभिनव थापर

करवा चौथ के पावन पर्व के अवसर पर देहरादून स्थित कैंट विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ़, विजय पार्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने महिलाओं के लिए मेहंदी कैंपों का आयोजन कराया। इन कैंपों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने हाथों पर मेहंदी लगवाकर करवा चौथ के पर्व की खुशियां साझा कीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर महिलाओं ने अभिनव थापर को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। मेहंदी कैंपों के माध्यम से महिलाओं के बीच आपसी मेल-मिलाप, उत्साह और पारंपरिक संस्कृति के प्रति जुड़ाव का सुंदर वातावरण देखने को मिला। अभिनव थापर ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं के साथ खुशियां साझा करना, हमारी सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता अभिनव ने कहा कि सभी महिलाओं को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की। कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग के लोगों के साथ सुख-दुख और त्योहारों की खुशियां साझा करना उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्रवासियों के बीच जुड़ाव और सहभागिता को निरंतर मजबूत करने के प्रयास जारी रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गोविंदगढ़ में आयोजित मेहंदी कैंप में पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष अमृता कौशल, गुरचरण कौशल ने आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कैम्प में विनीता जोशी, गीता देवी, विशाखा, जसनीत कौर जस्सल, सिमरन, ममता अरोड़ा, प्रीति रावत, रेणु अरोड़ा, रंजना पंत सहित अन्य महिलाओं ने मेहंदी कैम्प का लाभ लिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।