Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

उत्तराखंड में 30 जनवरी से पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, देहरादून में फरवरी माह में हो सकती है बारिश

उत्तराखंड में एक बार फिर से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। फिलहाल आज 27 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। यानि कि बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के लिए कल तक कोहरे का येलो अलर्ट है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 30 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी हो सकती है। 31 जनवरी को इन तीन जिलों के साथ ही रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में भी बारिश औैर बर्फबारी की संभावना है। देहरादून जिले में दो फरवरी से दो दिन तक बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शनिवार 27 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे देहरादू का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहने की संभावना है। 28 जनवरी से लेकर तीन फरवरी तक अधिकतम तापमान क्रमशः 14, 16, 16, 14, 15, 14 व 16 डिग्री के करीब रहेगा। इसी तरह न्यूनतम तापमान क्रमशः नौ, नौ, आठ, सात, आठ, सात, सात डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। दो और तीन फरवरी को देहरादून में बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।